पोर्ट ब्लेयर। दूरदर्शन केंद्र पोर्ट ब्लेयर से जल्द ही कुछ नए कार्यक्रमों के साथ दिखाई देगा। दूरदर्शन ने अपने कार्यक्रमों की श्रृखला में दो नए कार्यक्रम जोड़े है। इन कार्यक्रमों में घरेलु वस्तुओं के उपयोग और खान-पान संबंधी रियलिटी शो शामिल है। इन कार्यक्रमों को घरेलु महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
केंद्र से प्रसारित होने वाले नए कार्यक्रम ‘आओ कुछ कर के दिखाएं’ में घरों में बेकार पड़े वस्तुओं का उपयोग हम किस प्रकार से करे उसके बारे में बताया जाएगा। यह कार्यक्रम महिलाओं पर आधारित है। इसका प्रसारण 2 नवम्बर, 9 नवम्बर तथा 16 नवम्बर को शाम पांच बजे से किया जाएगा। बाद में कार्यक्रम का पुनः प्रशासन भी होगा।
दूरदर्शन केंद्र पोर्ट ब्लेयर की ओर से ‘डीडी किचन’ कार्यक्रम शुरु किया जा रहा है। कार्यक्रम में तरह-तरह के पकवानों एवं उनसे जुड़ी बारिकियों के बारे में दिखाया जाएगा। यह कार्यक्रम भी महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कार्यक्रम का प्रसारण दो नवम्बर से शाम 6.45 मिनट पर होगा।
गौरतलब है कि दूरदर्शन केंद्र पोर्ट ब्लेयर दूरदराज के द्वीपों में जहां टाटा स्काई और केबल की पहुंच नहीं है वहां एकमात्र मनोरंजन का साधन है। इस केंद्र से दो घंटे के क्षेत्रीय प्रसारण के दौरान संगीत, कृषि, जानकारी सहित कई कार्यक्रमों का प्रसारण होता है। इन कार्यक्रमों में द्वीप दर्पण, हैल्लो डाॅक्टर कार्यक्रम काफी लोकप्रिय है। लाॅकडाउन के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए दूरदर्शन केंद्र पोर्ट ब्लेयर से शाम चार बजे से पांच बजे तक डीडी क्लास रुम का नियमित रुप से प्रसारण किया जा रहा है। इसमे कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों को पढ़ाई कराई जाती है।





